Saturday, April 19, 2025
30.1 C
Delhi
Saturday, April 19, 2025
spot_img
HomeBlogहर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त बुधवार को नगर पालिका...

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त बुधवार को नगर पालिका जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नगर के जनप्रतिनिधि, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारीगण, व स्व सहायता समुह की महिलायें एवं नगर के प्रबुध्दजनों द्वारा “तिरंगा रैली” निकाला गया एवं तिरंगे झण्डे का वितरण भी किया ।

जामुल: 14 अगस्त 2024 / हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारत माता के जयकारे के साथ नगर पालिका क्षेत्र जामुल में तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैलिया, तिरंगा केनवास तिरंगा सेल्फी आदि का आयोजन 09 अगस्त से लगातार किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में बुधवार को नगर पालिका जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नगर के जनप्रतिनिधिगण पालिका के अधिकारी, कर्मचारीगण, स्व सहायता समुह के महिलाये एवं नगर के प्रबुध्दजनों द्वारा तिरंगा रैली निकाला गया एवं तिरंगे झण्डे का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने कहा की देश में अमृतकाल के महोत्सव वर्ष में हमारे आजादी एवं हमारे सम्मान के प्रतीक पवित्र पावन तिरंगे झण्डा को हर घर में फहराया जाता है। जो हमारी राष्ट्रीयता की पहचान है।

इसी देशभक्ति की भावना के अनुरूप 14 अगस्त बुधवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया ।

रैली में प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष सुनिता चन्नेवार पार्षदगण दीपक गुप्ता, रामदुलार साहू, चुम्मन वर्मा, जामुल भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विशेश्वर वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अकुंर पाण्डेय, उपअभियंता के एन ताम्रकार, राजस्व प्रभारी हरिश साहू, कर्मचारी संघ अध्यक्ष नीलकंठ वर्मा, हेमन्त वर्मा, हिम्मत मंडावी, पुनीत वर्मा, भानु चैहान, मोहन वर्मा, पुरूषोत्तम सोनी, महेन्द्र परगनिहा, रामु देवांगन, प्रकाश दास मानिकपुरी, हर्षा डेहरिया, आशा जंघेल, सीमा गुप्ता, वरिष्ठजन संजय शर्मा, पी.एस.साहू, अभिषेक प्रतिक बर्मन, दुर्योधन साहू, राजेश यादव सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular