पालिका जामुल में 1 जून शनिवार को मनाये स्वच्छता पखवाड़ा
सी०जी०प्रतिमान न्यूज :
जामुल। नगर पालिका परिषद जामुल में जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन वार्ड18 महाराणा प्रताप नगर बुढ़ा देव तालाब (नया तालाब) एवं शिवपुरी गार्डन में निकाय के समस्त अधिकारी- कर्मचारी ,स्वच्छता दीदी, स्वसहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा साफ सफाई कर श्रम दान किया गया।
जिसमें मुख्य रुप से नगर पालिका अधिकारी अंकुर पाण्डेय, उप अभियंता विनोद कनोजिया, कृष्ण नारायण ताम्रकार, राजस्व निरीक्षक हरिश साहू, लेखापाल हेमंत वर्मा , पुनित वर्मा, रामू देवांगन, पुरूषोत्तम सोनी, मेघनाथ सोनी, आशा जंघेल, निलकंठ वर्मा, हिम्मत मंडावी, मोहन वर्मा, हर्षा मेहरा, सीमा गुप्ता पालिका कर्मचारी, पीआईयू गौरव केशरवनी, मिशन मैनेजर शरद सिंह आदि उपस्थित थे।