राजनांदगाव / यादव समाज की गौरव पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण को सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ी शब्दों में निन्दा करते हुए कानून व्यवस्था सहित महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद होने के कारणों पर सरकार को चिंतन कर ऐसे मामलों को रोकने का प्रयास करना चाहिए l
7 मई गुरुवार को रमेश यदु प्रदेश अध्यक्ष सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के साथ मधुसूदन यादव महापौर राजनांदगांव, द्वारिकाधीश यादव विधायक खल्लारी, एवं रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर सहित सुबह 11 बजे रेस्ट हाउस रानी सागर राजनांदगाव में यादव समाज से मिलने के पश्चात पद्मश्री फूलबासन यादव से मुलाकात करने उनके निवास जायेंगे l








Views Today : 133
Total views : 103524