सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : 7 मई जामुल / पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद सरोजनी चन्द्राकर ने जामुल नगर पालिका में 8 मई शुक्रवार को सरकार द्वारा लगाई जाने वाली सुशासन तिहार 2026 समस्या निवारण शिविर को महज खाना पूर्ति बताया l
इसके पहले भी सुशासन तिहार 2025 में जामुल नपाप के विभिन्न वार्डो में शिविर लगाया गया था, जिसमें किसी भी प्रकार की जनता के समस्या का उचित निवारण नहीं किया गया ।
उल्लेखनीय है कि वार्ड न – 4 की जनता पिछले सुशासन तिहार- 2025 में रोड और नाली आदि की समस्या के समाधान की मांग रखे थे, लेकिन प्रशासन ने उसे अवैध कॉलोनी, अवैध बसाहट बताकर वहां पर कोई भी शासन के निर्माण कार्य की मंजुरी नहीं दी जा सकता कहा गया l
यहाँ की जनता मूलभूत सुविधा के लिये भटक रहे है। जिस कालोनी और गृह निर्माण को अवैध बताते है, वहाँ की जनता अपनी गाढी कमाई को भवन अनुज्ञा के नाम से राशि पालिका में जमा करते है। वहाँ के निवासी मकान टैक्स और यूजर चार्ज भी जमा करती है। लेकिन इन्हें मूलभूत सुविधा के नाम से ठेंगा दिखा दिया जाता है। बरसात में पानी निकासी की व्यवस्था के लिए पालिका प्रशासन को बार बार निवेदन कराने पर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता। यहां की जनता कीचड़ में चलने के लिये मजबूर हो जाती है l पूर्व मुख्य मंत्री भुपेश बघेल का आभार प्रगट करती हूँ जिन्होने उस समय इस क्षेत्र के लिए 43 लाख रूपये विद्युत पोल के लिये स्वीकृति दी थी और आज वहा विद्युत पोल खडा दिख रहा है। आज के इस भाजपा सरकार में तो यह भी संभव नहीं था। सरोजनी चन्द्राकर ने कहा कि
मैंने अपने स्वयं की पार्षद निधि से बिजली खम्भों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कर वार्ड की जनता को छोटी सी सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है l
वार्ड पार्षद सरोजनी चन्द्राकर अपने वार्ड की जनता से अपील की है कि 8 मई के इस शिविर में सब मिलकर फिर से सुशासन तिहार 2026 में अपनी समस्या को रखने के लिये स्वंय शिविर में उपस्थित होकर शासन प्रशासन को जगाने और अवगत कराने के लिये हम सब जुटे ।








Views Today : 58
Total views : 103676