Thursday, April 30, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeधर्मधनतेरस 2025: दिवाली की शुरुआत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीददारी...

धनतेरस 2025: दिवाली की शुरुआत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीददारी का सही समय

अध्यात्म

धनतेरस 2025 : दिवाली की शुरुआत

सीजी प्रतिमान न्यूज़ : धनतेरस, जिसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है, इस साल 18 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। यह दिन दीपावली पर्व की शुरुआत का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन तीनों की विशेष पूजा का विधान है।

धनतेरस की पूजा और महत्व

धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन और अन्य उपयोगी वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में समृद्धि और सौभाग्य आता है। हालांकि, इस खरीदारी के लिए विशेष शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना आवश्यक है।

धनतेरस 2025 तिथि

त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 18 अक्टूबर दोपहर 12:18 बजे

त्रयोदशी तिथि समाप्त: 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे

धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त

पहला मुहूर्त: सुबह 8:50 बजे से 10:33 बजे तक

दूसरा मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक

तीसरा मुहूर्त: शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक

पूजन का शुभ समय

पंचांग के अनुसार, धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक रहेगा। इस समय मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

क्या खरीदें और क्या न खरीदें

शुभ वस्तुएं: सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू, मां लक्ष्मी की प्रतिमा, दक्षिणवर्ती शंख, कुबेर यंत्र, गोमती चक्र, धनिया और कौड़ियां।

खरीदने से बचें:

तेल, प्लास्टिक की वस्तुएं, काले वस्त्र, जूते-चप्पल और कांच के बर्तन।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular