भिलाई नगर 30 अप्रैल / GST विभाग द्वारा समय- समय पर रजिस्टर्ड एवं अन-रजिस्टर्ड डीलरों का सर्वे किया जाता रहा है, यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इस संबंध में भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेज व्यवस्थित रखें और GST नियमों के तहत अपडेट रहें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
चेम्बर ने अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यापारी अपनी दुकान के बाहर फर्म का नाम और GST नंबर का बोर्ड स्पष्ट रूप से लगाए। अन-रजिस्टर्ड डीलरों को विशेष रूप से बैंक स्टेटमेंट, PAN, आधार और QR कोड ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने की अपील की गई है। साथ ही व्यापारियों को सलाह दी गई है कि वे GST नियमों और विभाग की नई सूचनाओं से लगातार अवगत रहें।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन ने कहा कि GST सर्वे विभाग की निरंतर एवं सामान्य प्रक्रिया है। व्यापारियों को चाहिए कि वे अपने दस्तावेज और अकाउंट्स को अपडेट रखें तथा नियमों का पालन करें। इससे किसी भी कानूनी परेशानी से बचा जा सकता है।
भिलाई चेम्बर अध्यक्ष श्री गारगी शंकर मिश्र ने कहा कि व्यापारी वर्ग को पारदर्शिता बनाए रखते हुए अपने दस्तावेज व्यवस्थित रखने चाहिए। GST बोर्ड स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना और समय-समय पर अपडेट रहना ही सुरक्षित व्यापार का आधार है।
भिलाई चेम्बर चेयरमेन श्री दिनकर बासोतिया ने कहा कि GST नियमों का पालन करना हर व्यापारी की जिम्मेदारी है। यदि हम सभी मिलकर अपने दस्तावेज व्यवस्थित रखें और अपडेट रहें तो व्यापार जगत में विश्वास और सुरक्षा का माहौल बनेगा। चेम्बर हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग करेगा। चेम्बर ने यह भी स्पष्ट किया कि GST विभाग का सर्वे सामान्य प्रक्रिया है, जिसका मकसद व्यापार जगत में पारदर्शिता और अनुशासन स्थापित करना है।






Views Today : 158
Total views : 102047