मुख्यमंत्री ने रामकथा में पहुचने का दिया आश्वासन, आयोजक समिति को दिया साधू वाद

रायपुर 6 दिसंबर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में दुर्ग जिले के जामुल स्थित शिवपुरी स्टेडियम में प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच जामुल द्वारा आयोजित दिव्य–भव्य श्री राम कथा महोत्सव के आमंत्रण पत्र एवं वार्षिक कैलेंडर का ससम्मान विमोचन किया। कैलेंडर पर अंकित प्रभु श्री रामलला की तेजोमय छवि निहारकर मुख्यमंत्री श्री साय ने गहन श्रद्धा व्यक्त की और इस आयोजन को छत्तीसगढ़ की सनातन परंपरा, सांस्कृतिक गरिमा व आध्यात्मिक चेतना का अनुपम उत्सव बताया।
उन्होंने कहा कि कैलेंडर विमोचन के साथ यह आयोजन आधिकारिक रूप से जन–जन तक पहुँचने वाले भक्ति–संस्कृति के विराट अभियान में परिवर्तित हो गया है।
यह नौ दिवसीय श्री राम कथा 29 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक,अयोध्या धाम के जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी डॉ. राघवाचार्य जी महाराज की पावन वाणी से दुर्ग जिले के जामुल स्थित शिवपुरी स्टेडियम में आयोजित है।

इस दौरान श्री राम कथा आमंत्रण पत्र एवं वार्षिक कैलेंडर विमोचन समारोह में, मुख्यमंत्री निवास में प्रमुख रूप से प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच जामुल के संरक्षक संयोजक ईश्वर उपाध्याय, जोगेश्वर मल सोनी, उमेश निर्मलकर, नेत राम साहू, जितेंद्र साहू, इंद्रजीत उपाध्याय, वैभव उपाध्याय आदि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।








Views Today : 245
Total views : 102134