Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशधान खरीदी की लिमिट बढ़ाकर 4 हजार क्विंटल प्रतिदिन करने की मांग...

धान खरीदी की लिमिट बढ़ाकर 4 हजार क्विंटल प्रतिदिन करने की मांग को लेकर करंजा-भिलाई धान खरीदी केंद्र में किसानों का प्रदर्शन..

करंजा – भिलाई धान खरीदी केंद्र में किसानों का प्रदर्शन:

जामुल 8 दिसंबर / धान खरीदी की धीमी गति और टोकन की समस्या से जूझ रहे किसानों ने आज दुर्ग जिले के करंजा भिलाई के धान खरीदी केंद्र में जबरदस्त प्रदर्शन किया, किसान धान खरीदी की लिमिट बढ़ाकर प्रतिदिन 4 हजार क्विंटल करने और टोकन जारी करने की मांग कर रहे थे, प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने हाथों में मांग से संबंधित तख्ती पकड़े हुए थे उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन द्वारा पिछले एक पखवाड़े से धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग को लेकर विभिन्न धान खरीदी केंद्र में प्रदर्शन करने का अभियान चलाया जा रहा है,

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक एड राजकुमार गुप्त और संयुक्त किसान मोर्चा के रविप्रकाश ताम्रकार के संयुक्त नेतृत्व में आज के प्रदर्शन में करंजा भिलाई के अलावा समोदा, झेंझरी, बासीन और असनारा के क्षेत्र के किसान प्रमुख रुप से शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular