रायपुर 9 दिसंबर / छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आरडीए के पूर्व अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ का मुंबई में निधन 8 दिसंबर सोमवार हो गया। वे 75 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के पार्थिव शरीर को मंगलवार 9 दिसंबरको रायपुर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।
सुभाष धुप्पड़ करीब 5 दशक सक्रिय राजनीति में रहे। भूपेश सरकार ने उन्हें आरडीए का अध्यक्ष बनाया था। वे दुर्गा काॅलेज के पूर्व प्राध्यापक श्रीराम धुप्पड़ के भाई थे। सुभाष धुप्पड़ के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।








Views Today : 244
Total views : 102133