श्री राम कथा आयोजन स्थल जामुल में
श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान की अपील
जामुल 18 दिसंबर / जामुल में 28 दिसम्बर से 06 जनवरी तक आयोजित होने जा रही भव्य एवं दिव्य श्री राम कथा के पावन कार्यक्रम स्थल पर वर्तमान में स्वच्छता की आवश्यकता है। इस पवित्र आयोजन को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने हेतु एक सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया जा रहा है।
प्यार श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच जामुल के संयोजक ईश्वर उपाध्याय ने क्षेत्र के समस्त रामभक्त, सनातन धर्मानुयायी एवं नगरवासीयों से अपील किए है कि जो सेवा-भाव से प्रेरित होकर स्वच्छता कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करना चाहते हैं l
21 दिसंबर रविवार को प्रातः 8:00 बजे से कार्यक्रम स्थल शिवपुरी स्टेडियम जामुल श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान में भाग ले विनम्र अनुरोध है कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर श्रमदान के माध्यम से आयोजन की गरिमा बढ़ाने में अपनी महती भूमिका निभाएँ।
यह आयोजन हम सभी का है—अतः इसकी स्वच्छता एवं सुव्यवस्था का उत्तरदायित्व भी हम सभी का है। सेवा, सहयोग और समर्पण के माध्यम से ही यह अभियान सफल हो सकेगा।








Views Today : 243
Total views : 102132