केंद्रीय आम बजट वित्त वर्ष 2026-27 पर प्रतिक्रिया –
छत्तीसगढ़ के नैसर्गिक संपदा के लूट की गति को तेज करने वाला बजट – छत्तीसगढ़ संग्राम परिषद

रायपुर / लोकसभा में 2026-27 के लिए केंद्र सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ संग्राम परिषद के अध्यक्ष एड राजकुमार गुप्त ने कहा है कि छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है, छत्तीसगढ़ की खनिज संपदाओं के लूट की गति बढ़ाने के लिए विशेष कारीडोर बनाने का प्रस्ताव है, जल मार्ग विकसित किया जाएगा, रेलवे की गति को भी तेज किया जाएगा, बजट में छत्तीसगढ़ में बड़े नये उद्योग की स्थापना करने का प्रस्ताव नहीं है जाहिर है रोजगार के अवसर नहीं बढ़ेगा l
छत्तीसगढ़ के लघु और सीमांत किसानों को खेती करने से हतोत्साहित करके उनकी जमीन छीनने का प्रयास बजट में किया गया है।








Views Today : 244
Total views : 102133