भिलाई / युवाओं में तेजी से बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर लगाम कसने के लिए दुर्ग जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 35 से अधिक टीम गठित कर छापामार कार्रवाई की गई।
इस दौरान पान ठेले और डेली नीड्स की दुकान से गोगो पेपर और हुक्का का फ्लेवर बेचना पाया गया। मामले में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 2 लाख के सामान जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान गोगो रोलिंग पेपर, हुक्का फ्लेवर, चीलम और प्रतिबंधित जर्दायुक्त गुटखा जब्त किया गया।
पुलिस ने प्रगति नगर में अभिनंद सिंह, मां शक्ति डेली नीड्स रिसाली से सौरभ गहलोत, अमृत तुल्य चाय रिसाली से चित्रांश साहू, वेलकम पान पैलेस से विजेश बारवे, सुनील पान से देवेन्द्र भोसले, बंछोर चाय सेंटर से शंकर लाल बंछोर, संजय पान मसाला से संजय कुमार बडानी, गणेश किराना से लोकेश कुमार साहू, बनारसी पान सेंटर से कुशाल प्रजापति, यादव होटल से अर्जुन यादव, अजय पान पैलेस से राजकुमार महोबिया, फायर पान पैलेस से राजेश कुमार द्विवेदी, पार्वती किराना से मनोज कुमार चौहान, भिलाई पान ठेला से त्रिवेणी साहू, शीतल डेली नीड्स से लक्की चंदानी, गणेश पान दुकान से भगवान साहू, कला प्रोविजन स्टोर्स से विमल जसवानी को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान मोहन नगर क्षेत्र की 8 दुकानों, स्मृतिनगर की 5 दुकानों, नेवई की 2 दुकानों और दुर्ग क्षेत्र की 1 दुकान पर की गई कार्यवाही ।








Views Today : 198
Total views : 102087