सेवानिवृत्त डीआईजी कमलोचन कश्यप की संविदा नियुक्ति, पुलिस मुख्यालय में बने ओएसडी, देखे आदेश

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय, रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के पद पर संविदा नियुक्ति प्रदान की है।

महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार श्री कश्यप की यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के तहत की गई है। उन्हें पुलिस मुख्यालय के रिक्त असंवर्गीय पद के विरुद्ध कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए नियुक्त किया गया है।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि संविदा नियुक्ति से संबंधित सेवा शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा गृह (पुलिस) विभाग के उप सचिव राम प्रसाद चौहान द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित रूप में जारी किया गया है l








Views Today : 149
Total views : 102038