सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : दुर्ग / दुर्ग ब्लॉक के ग्राम मचांदुर के वरिष्ठ नागरिक नोहर सिंह गजपाल 76 वर्षीय का 12 अप्रैल रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे लोकेश्वर गजपाल व सरपंच युगल किशोर गजपाल के पिता तथा परिक्षेत्र साहू संघ खोपली के संरक्षक व पूर्व परिक्षेत्रीय अध्यक्ष नंदकुमार गजपाल के बड़े भाई थे। उनका अंतिम संस्कार ग्राम के स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया।
नोहर सिंह गजपाल का समाज में विशेष योगदान रहा वे क्षेत्र में सामाजिक,आध्यात्मिक व सांस्कृतिक सभी क्षेत्रो से जुड़कर आमजन की सेवा किये। उनको उनके कार्यों के लिए सदा याद किया जायेगा।
सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ परिवार की ओर से स्वर्गीय नोहर सिंह गजपाल जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित l








Views Today : 244
Total views : 102133