सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ :
दुर्ग । लोक नाट्य ‘चंदैनी गोंदा’ के प्रमुख वादक कलाकार रहे और छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता-निर्देशक, गीतकार व संगीतकार दुर्ग जिले के ग्राम करंजा -भिलाई निवासी मदन शर्मा 80 वर्षीय का 18 अप्रैल शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए, वे श्रीमती पुष्पा शर्मा के पति, प्रकाश शर्मा, राकेश शर्मा और शैलेष शर्मा के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार ग्राम करंजा – भिलाई के स्थानीय मुक्तिधाम में 19 अप्रैल रविवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। स्व. मदन शर्मा ने दो दशक पहले छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भकला’ का निर्माण किया था, जिसमें उनके लिखे गीत ‘छूट जाही अंगना अटारी’ को स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर और ऊषा मंगेशकर ने स्वर दिया था।
सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ : परिवार श्री शर्मा जी के आकस्मिक निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है l








Views Today : 243
Total views : 102132