भिलाई / विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में “सम्मान अभियान” के तहत नेहरू नगर भिलाई पी.एस. स्कूल में जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नंदन जैन थे l श्री जैन ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समतामूलक समाज के निर्माण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला भिलाई महामंत्री अब्दुल नासिर भाई, परवेज सलमानी, जाहाँगीर आलाम, भिलाई जिला मंत्री मीर अली आदि सहित भिलाई जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे l








Views Today : 149
Total views : 102038