Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeराजनीतिनेता प्रतिपक्ष जामुल ने नगर के सामुदायिक भवन स्कूलों एवं मंदिरो को...

नेता प्रतिपक्ष जामुल ने नगर के सामुदायिक भवन स्कूलों एवं मंदिरो को भेट किये कुर्सी व कूलर पंखा l


सी.जी. प्रतिमान न्यूज़:

जामुल / नगर पालिका जामुल नेता प्रतिपक्ष रामप्यारी वर्मा ने जामुल नगर के प्रतिष्ठित मंदिर भवन, स्कुलों, आंगनवाड़ी मे गर्मी की स्थिति को देखते हुए व वर्तमान में लोगो की समस्याओं को ध्यान रखते हुए, अपने पार्षद निधि से कूलर पंखा, बैठने के लिए कुर्सी, गार्डन चेयर आदि भेट किए, जिससे लोगो मे काफ़ी उत्साह देखा गया l

नेताप्रतिपक्ष रामप्यारी वर्मा ने अपने निधि से शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला देवनगर जामुल मे कूलर, भक्त माता कर्मा स्कुल वार्ड- 18 मे कूलर, ओमकार मंदिर मे कूलर एवं गार्डन चेयर, श्री शिवशंकर सेवा मंच शिवपुरी जामुल मे कूलर, आंगनबाड़ी सुभाष नगर मे कुर्सी एवं कूलर प्रदान किया गया l

नेता प्रतिपक्ष जामुल नगर पालिका रामप्यारी वर्मा ने जामुल नगर के स्कूलों समुदायिक भवनों एवं आंगनवाड़ी की स्थितियो को देखते हुए एवं बच्चो महिलाओ नगरवासी एवं जनमानस की परेशनियों को भांपकर अपने निधि से एक सफल कोशिश की एवं गर्मी से लोगों को राहत देने, उठने बैठने की व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु, कूलर-पंखा, कुर्सी, गार्डन चेयर लगाने की घोषणा की थी, जिसे समय पर पूरा किया l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular