सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : 29 अप्रैल रायपुर /CGBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की टापर्स में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल – कुनकुरी, जिला जशपुर की छात्रा आशा यादव कक्षा 12वीं में 97.40% अंक, एवं 5- रैंक और 10 वीं में रायपुर जिले की कल्पना यादव 98.67% अंक, एवं 3- रैंक लेकर पूरे प्रदेश में टॉप 10 में जगह बनाई है।


जिसमें यादव समाज की बिटिया कक्षा 12वीं में आशा यादव और दसवीं कक्षा में कल्पना यादव ने टॉप 10 में जगह बनाई , इनकी उपलब्धि से यादव समाज में जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सर्व यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदु ने खुशी जाहिर करते हुए, समाज की होनहार बालिकाओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है l







Views Today : 114
Total views : 102003