जिला सर्व यादव समाज के पदाधिकारी गण राष्ट्रपति, राजयपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपते हुए..
सीजी प्रतिमान न्यूज़ :
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री श्रीमती फूलबासन बाई यादव की सुरक्षा की मांग को लेकर जिला सर्व यादव समाज ने राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के नाम से जिला कलेक्टर राजनांदगाव के माध्यम से ज्ञापन सौपा है।

समाज के पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय पहुँचकर कलेक्टर की अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपकर फूलबासन यादव और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है, उल्लेखनीय है फूलबासन पूरे देश में महिला स्वसहायता के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता उत्पन्न करने तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही हैं। 5 मई 2026 मंगलवार को उनका राजनांदगांव से अपहरण हो गया था, हालांकि पुलिस की सतर्कता से शीघ्र ही अपहरणकर्ता पकड़ लिए गए थे किन्तु छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में सामाजिक कार्य से भ्रमण करने वाली श्रीमती यादव का प्रदेश के गृह मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र राजनांदगाँव से अपहरण हो जाना अत्यंत चिंताजनक है। श्रीमती फूलबासन बाई, यादव समाज ही नहीं छत्तीसगढ़ की गौरव है, और ऐसे व्यक्तित्व की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए जिला सर्व यादव समाज ने श्रीमती फूलबासन बाई यादव और उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की माँग की है, ताकि अपहरण या अन्य किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को होने से रोकी जा सके।

ज्ञापन सौपने वालों में जिला सर्व यादव समाज के रितेश यादव, भोला यादव, विनोद यादव बंटी, गरीबाराम यादव, उपेंद्र यादव, राजेश यादव, शेखर यादव, राधे लाल यादव, अमन यादव, दीपक यादव, महेश यादव, अभ्यास यादव, श्रीमती मालती यादव, श्रीमती शोभा यादव आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी समाज के सचिव पूनाराम यादव ने दी।









Views Today : 140
Total views : 103531