Saturday, May 9, 2026
34.1 C
Delhi
Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeराजनीतिसुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्रथम चरण का जनसमस्या निवारण शिविर...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्रथम चरण का जनसमस्या निवारण शिविर 08 मई को नगर पालिका क्षेत्र जामुल में हुआ संपन्न..

जामुल / शासकीय हाई स्कुल लक्ष्मीपारा जामुल प्रांगण डोम सेड में सुशासन तिहार -2026 अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर 8 मई शुक्रवार को आयोजित किया गया था l
जिसमें प्रथम चरण में वार्ड क्र. 01, 02, 03, 04 एवं 06 के नागरिकों की मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त किये गये। शिविर में कुल 88 आवेदन प्राप्त हुआ जिनमें 64 आवेदन मांग से एवं 24 आदेवन शिकायत से संबंधित थें। 06 आवेदन का तत्काल निराकरण किया गया। शेष आवेदन को विभागवार परीक्षण कर त्वरित निराकरण करने प्रेषित किया गया है। इसके अतिरिक्त जन समस्या निवारण शिविर में स्वास्थ विभाग द्वारा 74 नागरिकों का स्वास्थ परीक्षण किया गया, परिवहन विभाग ( आर टी ओ) द्वारा 50 आवेदको को लर्निंग लायसेंस दिया गया, 20 आवेदको का आधार अपडेशन किया गया, 03 लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 02 पात्र हितग्राहियो को भवन अनुज्ञा प्रदान किया गया।
जनसमस्या निवारण शिविर में महिला बालविकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई रस्म भी की गई।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) महेश सिंह राजपूत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू, नायब तहसीलदार कुंदन शर्मा, पार्षदगण खम्हन ठाकुर, कविता विश्वाल, दीपक गुप्ता सबीहा करीमखान, सरोजनी चन्द्राकर, संजय देशलहरे, नोडल अधिकारी सचिन भागवत, सहायक नोडल अधिकारी हरीश साहू, ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभाग से अधिकारी कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक गण एवं आम जनता बडी संख्या में उपस्थित थें।

सुशासन तिहार -2026 के द्वितीय चरण का शिविर 14 मई को वार्ड नंबर 9 में….

मुख्य नगर पालिका अधिकारी जामुल रमाकांत साहू ने जानकारी दी है कि सुशासन तिहार -2026 के द्वितीय चरण का समस्या निवारण शिविर का आयोजन 14 में मई गुरुवार को शासकीय प्राथमिक शाला रावण भाठा जामुल वार्ड नंबर 09 में रखा गया है l

जिसमें वार्ड क्रमांक 05 ,07 , 09 एवं 10 के नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा l
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular