रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर ने महिलाओं के लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के कुल 38 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कुछ दिन ही शेष बचे हैं। अप्लाई करने का आखिरी मौका 12 मई निर्धारित है। जिन पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है, उनमें अनारक्षित (यूआर) के 19, अनुसूचित जाति (एससी) के 7, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 7, और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 5 पद शामिल हैं।इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 05.00 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए फॉर्म में हुई गलती को सुधार करने का विंडो 13 मई से 15 मई के शाम 05.00 बजे तक सक्रिय रहेगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार कंप्यूटर विज्ञान या संबंधित विषय में कम से कम द्वितीय श्रेणी की ग्रेजुएशन डिग्री या द्वितीय श्रेणी ग्रेजुएशन डिग्री और उसी विश्वविद्यालय से पीजीडीसीए या द्वितीय श्रेणी ग्रेजुएशन डिग्री और डीओई से ‘ओ’ लेवल पाठ्यक्रम होना अनिवार्य है। वहीं, ऑपरेटिंग सिस्टम और ऑफिस एप्लिकेशन सूट का व्यावहारिक ज्ञान और हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।








Views Today : 136
Total views : 104445