Friday, May 1, 2026
23.1 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
spot_img
Homeक्राइमवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने आज कंट्रोल रूम सभाकक्ष...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने आज कंट्रोल रूम सभाकक्ष में यातायात पुलिस की ली समीक्षा बैठक । दीपावली पर्व को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए दिए विस्तृत निर्देश और तय की गई रणनीति।

“ऑपरेशन सुरक्षा” के तहत विशेष अभियान, बाजारों में पार्किंग व्यवस्था तय

दुर्ग 10 अक्टूबर/  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज कंट्रोल रूम सभाकक्ष में यातायात पुलिस दुर्ग की समीक्षा बैठक ली। दीपावली पर्व को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विस्तृत निर्देश और रणनीति तय की गई।

एसएसपी के निर्देश –

  • प्रमुख बाजार क्षेत्रों में केवल निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करें।
  • सड़क किनारे या “नो पार्किंग” क्षेत्र में वाहन खड़े करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
  • “ओवर स्पीडिंग”, “ड्रिंक एंड ड्राइव” पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
  • स्पीड गन से गति नियंत्रण और हेलमेट / सीट बेल्ट अनुपालन पर सख्ती।
  • ई-रिक्शा चालकों द्वारा चौराहों पर भीड़ लगाने पर रोकथाम के निर्देश।

त्यौहारी सीज़न के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था —

  • अक्षयगंगा मार्केट – अलग पार्किंग स्थल तय।
  • दक्षिण गंगोत्री क्षेत्र – वाहन सर्कस मैदान पार्किंग स्थल में ही खड़े करें।
  • पावर हाउस और जवाहर मार्केट – पार्किंग लाल मैदान के पास की जाएगी।

नो-एंट्री जोन पर सख्त निगरानी

निम्न मार्गों पर निर्धारित समय में भारी एवं चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा

  • दुर्ग शहर
  • सेंट्रल एवेन्यू रोड (भिलाई)
  • कसारीदिह से बोगदा पुलिया (जमुल)
  • लिंक रोड (सुपेला से छावनी चौक)
  • महाराजा चौक से बोरसी मार्ग

नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने वालों पर विशेष चालानी अभियान चलाया जाएगा।

“ऑपरेशन सुरक्षा” का उद्देश्य

दीपावली पर्व के दौरान नागरिकों की सुरक्षा, यातायात अनुशासन और जन-सुविधा सुनिश्चित करना — ताकि त्यौहार उल्लासपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मनाया जा सके।

यातायात पुलिस दुर्ग की अपील

यातायात नियमों का पालन करें।
केवल निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करें।
बिना हेलमेट / बिना सीट बेल्ट वाहन न चलाएँ।
ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें।

आपका सहयोग ही “सुरक्षित एवं व्यवस्थित दीपावली” की सफलता की कुंजी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular