:
सरदार पटेल जयंती 2025 पर विशेष : सीजी प्रतिमान न्यूज़
रायपुर 31 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ सरकार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। प्रदेश के पांचों संभागीय मुख्यालयों — रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर नगर निगमों में सरदार पटेल की भव्य प्रतिमाएं लगाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुआ ऐलान
इस निर्णय की औपचारिक घोषणा उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में की। इसके बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस पहल के लिए सभी पांच नगर निगमों को 50-50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है।
यानी कुल 2 करोड़ 50 लाख रुपये की प्राविधिक मंजूरी सरकार द्वारा जारी की गई है।

सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक महत्व पर रहेगा जोर
जारी आदेश के अनुसार, यह राशि सरदार पटेल की प्रतिमाओं की स्थापना और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए दी जा रही है। कार्यों को छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 एवं नगर निगम अधिनियम, 1956 के नियमों के अनुरूप पूरा किया जाएगा।
पांचों नगर निगमों को मिला समान बजट:
रायपुर नगर निगम – ₹50 लाख
दुर्ग नगर निगम – ₹50 लाख
बिलासपुर नगर निगम – ₹50 लाख
जगदलपुर नगर निगम – ₹50 लाख
अंबिकापुर नगर निगम – ₹50 लाख










Views Today : 193
Total views : 102082