
- दीवाली पर शासकीय कर्मियों को अग्रिम वेतन

रायपुर 17 अक्टूबर : दीवाली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने पौने चार लाख शासकीय कर्मियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य शासन ने अक्टूबर 2025 का वेतन 17 व 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान करने का निर्णय लिया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस संबंध में सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि मेरे लिए शासन केवल तंत्र नहीं,
बल्कि जनता की सेवा में जुटे कर्मठ साथियों का परिवार है। दीवाली पर अग्रिम वेतन का यह निर्णय सभी कर्मचारियों की खुशियों में सहभागी बनने का प्रयास है। वेतन भुगतान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल, सभी विभागों को निर्देश जारी
की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने सभी कोषालय व उपकोषालय शनिवार अवकाश के दिन 18 अक्टूबर को भी खुले रहेंगे। इसके अलावा मजदूरी, मानदेय और पारिश्रमिक मदों में भी नियमानुसार अग्रिम भुगतान संभव होगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस निर्णय से न केवल कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि जीएसटी बचत उत्सव के दौरान बाजारों में रौनक, व्यापार में तेजी और स्थानीय अर्थव्यवस्था में उत्साह का संचार होगा।








Views Today : 1
Total views : 102135