


सीजी प्रतिमान न्यूज़ :
जामुल / 1 नवंबर 2025 शनिवार को छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर के निर्देशानुसार जामुल ब्लाक के समस्त कांग्रेस जन, मंडल अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल, किसान कांग्रेस, इन्टुक, राजीव युवा मितान क्लब को सूचित किया जाता है कि विगत दिनों रायपुर में छत्तीसगढ महतारी की प्रतिमा को खण्डित कर अपमानित किया जाना प्रदेश वासियों की आस्था और अस्मिता पर गहरी चोट है।
छत्तीसगढ महतारी केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतीक है।
इसके विरोध प्रकट करने व ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामुल द्वारा छत्तीसगढ स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ महतारी सम्मान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आपकी गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।
कार्यक्रम 1 नवंबर शनिवार को 11.00 बजे
छत्तीसगढ महतारी मुर्ति स्थल सांस्कृतिक भवन के पास रावण भाठा जामुल.
छत्तीसगढ महतारी की पूजा अर्चना
सफाई अभियान, नुक्कड सभा, कार्यक्रम को सफल बनाने क्षेत्र के नागरिक गण अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करें। इसकी अपील प्रकाश सिंह ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक काग्रेस कमेटी जामुल ने की है.








Views Today : 245
Total views : 102134