
जामुल / दुर्ग पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले युवती से इंस्टाग्राम में दोस्ती की उसके बाद उसे अगरबत्ती बनाने की मशीन देने का वादा करके अपने पास बुलाया। जब युवती आई तो उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने जामुल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उसने 4 अक्टूबर को शिकायत करके बताया कि साल 2023 में रोशन कुमार सोनी नाम के युवक से उसकी इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। धीरे धीरे जब दोनों की बात होने लगी.


तो 22 मार्च 2024 को उसने अगरबत्ती बनाने की मशीन देने के लिए पीड़िता को कहा और अपने घर राजनांदगांव बुलाया। पीड़िता अपने बच्चों के साथ उसके घर गई थी। वहां उसने उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। मामला दर्ज कर जामुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 अक्टूबर को रोशन कुमार सोनी (42 साल) को उसके घर बम्हनी सुकुल दैहान थाना लालबाग जिला राजनांदगांव में घेराबंदी करके गिरफ्तार किया।

पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए पीड़तिा के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया। आरोपी को रविवार को न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि सौमित्री भोई, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, रूपनारायण बाजपेयी, चंदन भास्कर, दिनेश जायसवाल, तोषण चन्द्राकर, अतुल सिंह यादव का विशेष योगदान रहा।

- ——————————
- ——————————–
- जिला पुलिस अधिक्षक दुर्ग ने किया जिले के कुछ थानें एवं चौंकी के स उ नि / उ नि / निरीक्षकों का स्थांतरण आदेश जारी. जामुल थाना निरीक्षक राजेश मिश्रा हुए स्थांतरित उनके जगह निरीक्षक रामेन्द्र कुमार सिंह होंगे जामुल थाना प्रभारी…









Views Today : 149
Total views : 102038