
दुर्ग / जिले की पुलिस नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने हेरोइन यानि चिट्टा का बेचने का काम करने वालों पर 7 अक्टूबर मंगलवार को फिर कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब तक पुलिस चिट्टा से जुड़े 30 लोगों को जेल भेज चुकी है।

थाना मोहन नगर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मंगलवार को 6 आरोपियों को चिट्टा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी पंजाब से चिट्टा (हेरोइन) मंगाकर दुर्ग-भिलाई में बिक्री करते थे। यह गिरोह पूरी सप्लाई चेन बनाकर नशे का कारोबार चला रहा था। आरोपी आपस में वाट्सऐप कॉल और ऑनलाइन माध्यम से लेन-देन कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जयदीप साहू (29 वर्ष) निवासी संतोषी चौक जामुल, दीपक गुप्ता (35 वर्ष) निवासी न्यू खुर्सीपार, सागर जायसवाल (27 वर्ष) निवासी हाउसिंग बोर्ड थाना जामुल, अजय शर्मा (31 वर्ष) निवासी कुरुद थाना जामुल, आकाश चौधरी (26 वर्ष) निवासी कुरुद थाना जामुल व अंकित वर्मा (28 वर्ष) निवासी कुरुद थाना जामुल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास 4 नग मोबाइल जब्त कि जिनका उपयोग नशे के सौदों में किया जाता था। अब तक इस मामले में 24 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. 2 दिन पहले ही पुलिस ने जामुल के तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

छावनी और जामुल थाना क्षेत्र बना नशे (चीट्टा) का गढ़….
पुलिस ने अब तक जितने भी 30 लोगों को चिट्टा का अवैध कारोबार करने के चलते गिरफ्तार किया है उसमें सबसे अधिक जामुल थाना क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड और कुरूद व छावनी थाना क्षेत्र के में 18 नंबर रोड वह आसपास के लोगों के नाम शामिल है. सबसे अधिक बदनाम होने के बाद भी इस क्षेत्र में पुलिस की गस्त की कमी दिख रही है.









Views Today : 150
Total views : 102039