Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeक्राइमबड़ी खबर : मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी...

बड़ी खबर : मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे मुठभेड़ में ढेर, बस्तर IG ने की पुष्टि

– सी. जी. प्रतिमान न्यूज :

छत्तीसगढ़ के बस्तर से बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में देश के मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा को मार गिराया गया है। हिडमा की पत्नी राजे भी इस एनकाउंटर में ढेर हो गई है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

हिड़मा देशभर के कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड रहा है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। इस कार्रवाई को नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस पूरी ऑपरेशन का विस्तृत खुलासा कुछ ही देर में किया जाएगा।

माड़वी हिडमा (जन्म लगभग 1981 ) एक भारतीय नक्सली है जो अपनी नियुक्ति के समय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सबसे युवा सदस्य था। हिडमा छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों पर हुए विभिन्न हमलों और 2013 में दरभा घाटी में हुए नक्सली हमले के लिए ज़िम्मेदार था। उसकी गिरफ्तारी पर इनाम रखा गया है।छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर नक्सल मोर्चे से एक के बाद एक बड़ी खबरें आ रही हैं।

सुबह से लेकर देर शाम तक गोलियों की आवाज़ गूंजती रही और सुरक्षा बल जंगलों में लगातार सर्चिंग में जुटे रहे।कई इलाकों में मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. इस बीच सबसे बड़ी चर्चा खूंखार नक्सली हिड़मा के ढेर होने को लेकर है, वहीं बताया जा रहा है कि इस एंकाउंटर में हिड़मा की पत्नी राजे भी मारी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular