सी.जी. प्रतिमान न्यूज :

दुर्गा 1 जनवरी / दुर्ग जिले में पुलिस प्रशासन ने नए साल की शुरुआत के साथ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 4 निरीक्षकों और 7 उप निरीक्षकों सहित कुल 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह आदेश कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़) द्वारा 1 जनवरी 2026 को जारी किया गया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।जारी आदेश के अनुसार कई थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारियों को बदला गया है l
आदेश के तहत :
निरीक्षक राजेश मिश्रा, जो अब तक रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी पाटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक अनिल कुमार साहू को पाटन से हटाकर थाना प्रभारी नेवई बनाया गया है। निरीक्षक भानुप्रताप साहू को अंडा से नंदिनी नगर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक युवराज साहू को धमधा से यातायात जिला दुर्ग में पदस्थ किया गया है।
वहीं उप निरीक्षकों के तबादलों मे :
पुरुषोत्तम कुर्रे को रानीतराई से कुम्हारी थाना प्रभारी,
कमल सिंह सेंगर को नेवई से रानीतराई थाना प्रभारी,
योगेश्वर वर्मा को कुम्हारी से जामगांव आर थाना प्रभारी,
फागूराम लहरे को जामगांव आर से भिलाई नगर,
पारस ठाकुर को नंदिनी नगर से अंडा थाना प्रभारी,
रामनारायण ध्रुव को पुरानी भिलाई से धमधा थाना प्रभारी,
जबकि दरबारी राम तारम को जामगांव आर से थाना छावनी भेजा गया है। आदेश में सभी संबंधित निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा थाना स्तर पर पुलिसिंग को नई दिशा और गति मिलेगी।








Views Today : 149
Total views : 102038