Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeक्राइमजामुल में हुए कार हादसे में मृत युवक के साथी के खिलाफ...

जामुल में हुए कार हादसे में मृत युवक के साथी के खिलाफ केस दर्ज…


सी. जी. प्रतिमान न्यूज़ : जामुल 16 जनवरी / नंदनी रोड जामुल में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से प्रवीण धृतलहरे की मौत हो गई। मृतक के भाई धर्मेन्द्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक राहुल साहू के खिलाफ तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।


धर्मेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 14 जनवरी की रात प्रवीण धृतलहरे ‘अपने दोस्तों दुर्गेश मांडले, आकाश केशरवानी एवं राहुल साहू के साथ मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में सुपेला भिलाई से नंदनी रोड होते हुए कचांदुर जा रहे थे। रात्रि करीब 1:30 बजे नंदनी रोड जामुल स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने चालक राहुल साहू ने कार को तेज गति, लापरवाही व खतरनाक तरीके से चलाते हुए सूचना बोर्ड से टकरा दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में प्रवीण धृतलहरे को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular