
दुर्ग 25 जनवरी / लंबे समय से जुआ का अवैध कारोबार चल रहे मकान में पुलिस ने दबिश देकर 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से पुलिस ने कुल 9.66 लाख रुपए के सामान, 10 बाइक और 35 मोबाइल बरामद किया है। मौके से पुलिस ने नगदी 1.91 लाख रुपए, ताश पत्ती मिला है। एएसपी मणीशंकर चंद्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नंदिनी स्थित ग्राम रवेलीडीह में टीकाराम वर्मा के मकान में हारजीत का दांव लग रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर मकान में दबिश दिया। जहां से पुलिस ने जुआ खेल रहे बोडेगांव निवासी सोहन देवांगन,
सुरडुंग कमलेश्वर सिंह, दुर्ग धनराज चदीवार, स्मृति नगर प्रशांत वर्मा, खुर्सीपार सुकेश नंदा, कोहका नयन साहू, नगपुरा संतोष सेन, जसवंत गोस्वामी, धमेन्द्र कुमार सिन्हा, सुरडुंग संतोष शुक्ला, वैशाली नगर मोहित वर्मा, खपरी चेतन शर्मा, रामपुर प्रवीण सिंह, बिजली आफिस के पीछे हाउसिंग बोर्ड जामुल भिलाई दुखीराम वैष्णव, कोहका ध्रुव कुमार सोनी, दुर्ग दिनेश सोनी. जामुल मोहित जायसवाल, स्मृति नगर विक्की साहू, नगपुरा प्रकाशदास गोस्वामी, जामुल प्रकाश निर्मलकर, कोहका हिमांशु निषाद को पकड़ा गया। जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है।








Views Today : 140
Total views : 102029