
दुर्ग / धमधा नाका ओवरब्रिज क्षेत्र में 3 फरवरी मंगलवार शाम करीब पांच बजे एक युवक द्वारा मानसिक तनाव स्थिति में धमधा नाका ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक की ओर कूदने की सूचना प्राप्त हुई। रेलवे पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही ड्रायल-112 मोहन नगर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित एवं संवेदनशील रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद युवक को उपचार के लिए तुरंत शासकीय जिला चिकित्सालय दुर्ग पहुंचाया गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बचाई जा सकी l

ओवरब्रिज से कूदने वाले व्यक्ति की पहचान वार्ड क्रमांक-13 भोजु किराना स्टोर के पास जेवरा – सिरसा निवासी भानुप्रताप देशमुख (30) के रूप में की गई है। वह नगर निगम भिलाई में सफाई कर्मचारी है। जानकारी के मुताबिक, रेलवे पटरी पर छलांग लगाने के कारण भानुप्रताप देशमुख का एक पैर टूट गया है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि जान-पहचान वाले उसे बार-बार मेंटल कहकर चिढ़ाते थे, इसी मानसिक दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। रेस्क्यू कार्रवाई में शामिल डायल-112 में पदस्थ आरक्षक हिमांशु जंघेल एवं चालक धर्मेंद्र देशमुख को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।








Views Today : 140
Total views : 102029