यूजीसी अधिसूचना 13 जनवरी 2026 व जनगणना की अधिसूचना 22 जनवरी 2026 के संबंध में बहुजन समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के द्वारा संवैधानिक अधिकारो के प्रति सजग व सामाजिक दायित्व को लेकर गुर्जर भवन सहारनपुर में हुई एक आवश्यक बैठक।
—————————–
सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ :सहारनपुर (UP) /29 जनवरी 2026 गुरुवार को गुर्जर भवन दिल्ली रोड सहारनपुर में बहुजन समाज के बुद्धिजीवी वर्ग की एक आवश्यक बैठक डाँo चंद्रशेखर प्राचार्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में एडवोकेट प्रवेश गुर्जर के द्वारा बताया गया कि यूजीसी अधिसूचना 13 जनवरी 2026 में एससी, एसटी व ओबीसी के जातिगत उत्पीड़न तथा महिलाओं के साथ लिंग के आधार पर भेदभाव को समाप्त कर समतामूलक समाज के निर्माण में विशेष योगदान की व्यवस्था की गयी है केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में वाइस-चांसलर, प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर,एसोसिएट प्रोफेसर में एससी एसटी ओबीसी का प्रतिनिधित्व पूर्ण नहीं है जिसमें ओबीसी की संख्या नगण्य है।

मनोज सैनी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहारनपुर के द्वारा जानकारी दी गई कि भारत सरकार द्वारा जनगणना के सम्बन्ध जारी अधिसूचना 22 जनवरी 2026 के अनुसार उसमें ओबीसी की जाति का कोई भी कालम नहीं है जिससे ओबीसी की जनसंख्या कितने प्रतिशत है, वास्तविक जानकारी नहीं होगी बल्कि ओबीसी का हिस्सा जिसके पास है वो वर्ग ही प्रतिनिधित्व (आरक्षण) तथा यूजीसी की नई गाइडलाइन का विरोध कर रहा है। बैठक में मुख्य रूप से राजबीर सिंह प्रधानाचार्य गोचर इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान, ब्रह्मपाल सेवा निवृत्त रोडवेज, नरेंद्र कुमार यादव जिला अध्यक्ष यादव महासभा, विक्की चौधरी पुजना, चन्द किरण राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी संघ, सुदेश प्रधान बानदूखेडी, विक्की चौधरी पुजना, राजकुमार चौधरी जिला अध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन, डॉ कमल कृष्ण सिंह गुर्जर कल्याण सभा,बालेश कुमार सढोली हरिया, कुलबीर चौहान, जसबीर गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष भारत मुक्ती मोर्चा, राजेंद्र सैनी, राहुल गुर्जर चेहडी, जनार्दन चौहान, नवीन पंवार मंडावली, नीरज चौधरी घसोती किसान नेता , योगेश कुमार जिला अध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, रामकुमार, संतोष कुमार बैंक मैनेजर, सतीश कुमार जिला अध्यक्ष बामसेफ, विजय पंवार घाटहेडा, जसबीर चौधरी सढोली , दयाराम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारो के लिए हर स्तर से एक जुटता के साथ लड़ाई लडी जायेगी।बैठक का संचालन रणसिंह पोसवाल गुर्जर कल्याण सभा ने किया।








Views Today : 144
Total views : 102033