

सीजी प्रतिमान न्यूज़ : जामुल /भाजपा जामुल मंडल में मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता के नेतृत्व में श्रधे्य भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर 24 दिसंबर शाम को अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाया गया l कार्यक्रम के की प्रारंभ में श्रीअटल जी के तैलचित्र पर गुलाल और दीप प्रज्वलित कर इन्हें याद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नमन किया गया।

भाजपा वरिष्ठ नेता व पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर और जिला सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन ने श्रीअटल के जीवनी व इनके राष्ट्र के प्रति सेवा समर्पण को कार्यकर्ताओं के बीच प्रसार किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष बंटी गुप्ता, नूतन वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, लक्ष्मी नारायण छत्रिय, बीआर रामटेके, वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश वर्मा, बजरंग सिन्हा, राम किशन साहू, महिपाल, धनेश्वर गौतम, पंचू राम सेन, रामकिसन पटेल आदि उपस्तिथ रहे।








Views Today : 154
Total views : 102043