Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeदेश विदेश28 जनवरी 2026 से संसद का बजट सत्र औपचारिक रूप से शुरू...

28 जनवरी 2026 से संसद का बजट सत्र औपचारिक रूप से शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई, सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा।

बजट सत्र 2026 की शुभारंभ राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ से हुई.

नई दिल्ली: आज 28 जनवरी 2026 से संसद का बजट सत्र औपचारिक रूप से शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई। यह सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा।

दो चरणों में चलेगा संसद सत्र

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू के अनुसार, बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। इसी चरण में बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। पहले चरण में आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा, जबकि 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट प्रस्तुत करेंगी।

किसान सरकार की प्राथमिकता: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार के लिए खुशहाल किसान विकसित भारत की नींव है। इसी सोच के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई, जिससे किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है।

ग्रामीण विकास पर बयान, विपक्ष का विरोध

राष्ट्रपति ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और रोजगार सृजन के लिए नए कानूनों का उल्लेख किया। इस दौरान विपक्षी दलों ने विरोध दर्ज कराते हुए नारेबाजी की।
उन्होंने कहा कि सरकार सामाजिक न्याय को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

EU के साथ समझौते से बढ़ेंगे रोजगार

राष्ट्रपति ने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ प्रस्तावित FTA से सेवा और विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर पैदा होंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में सफल रही है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत तेजी से स्टार्टअप हब बनकर उभरा है। एक दशक पहले जहां देश में करीब 500 स्टार्टअप थे, वहीं अब इनकी संख्या हजारों में पहुंच चुकी है। इसके लिए सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं को अहम बताया गया।

तकनीक, खेल और AI में भी प्रगति

राष्ट्रपति ने कहा कि तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। साथ ही खेलो इंडिया जैसी योजनाओं से खेलों में पारदर्शिता और युवाओं की भागीदारी बढ़ी है। अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने कहा कि भारत आज ग्लोबल साउथ की सशक्त आवाज बन चुका है। BRICS, SCO और G20 जैसे मंचों पर भारत ने प्रभावी भूमिका निभाई है और जल्द ही ग्लोबल AI सम्मेलन आयोजित करने की भी घोषणा की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular