


जामुल /भाजपा जामुल मंडल के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा में गुरु गोविंद जी के साहबज़ादे बाबा फ़तेह सिंह और बाबा ज़ोरावर सिंह के शहादत को नमन कर माथे टेके। बंछोर ने बताया कि आज का दिन हमे याद दिलाता है कि साहस और वीरता उम्र का मोहताज़ नही होता। इन वीरों ने धर्म, आस्था और सत्य के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया पर अत्याचार के आगे झुकना पसंद नही किया। मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता ने सम्बोधन में बताया कि यह दिन युवाओं के साहस, बलिदान और अनुकरणीय मूल्यों का स्मरण करता है साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 में सिख धर्म के 10वे गुरु श्री गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा किया। इस बीच गुरुद्वारा के प्रधान गुरुमीत सिंह, हरमीत सिंह, मन्गे सिंह, बाबा सिंह सहित जामुल मंडल से पूर्व मंडल अध्यक्ष पंडित संजय शर्मा, महामंत्री द्वय ओमप्रकाश साहू, ध्रुव देवांगन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष पांचाल, मीडिया प्रभारी संजय यादव, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह, अनिता साहू , रामचंद्र साहू, बजरंग सिन्हा, शिव वर्मा उपस्तिथ रहे।








Views Today : 142
Total views : 102031