


रायपुर 28 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के दौरे पर हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। आज सुबह उन्होंने दुलदुला छठ घाट में छठ पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इसके बाद सीएम साय कुनकुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर करीब 2 बजे विधानसभा सम्मेलन में शामिल होंगे, जहां वे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
श्री साय मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं को समझने में मदद मिलेगी। साथ ही, छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर उनकी उपस्थिति से स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान होता है ।








Views Today : 244
Total views : 102133