Thursday, April 30, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशभाजपा प्रदेश संगठन ने जितेन्द्र वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी : राजनांदगांव...

भाजपा प्रदेश संगठन ने जितेन्द्र वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी : राजनांदगांव जिला संगठन का प्रभारी बनाया..


सीजी प्रतिमान न्यूज :

दुर्ग 2 दिसंबर / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश मंत्री जितेन्द्र कुमार वर्मा को राजनांदगांव जिला संगठन प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। विपक्ष के दौर में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष रहते जितेन्द्र वर्मा ने न सिर्फ संगठन को संभाला, बल्कि टूटे मनोबल में नई जान फूंक दी थी। कांग्रेस के गढ़ में भाजपा को जीत दिलाने के लिए शून्य से शुरुआत कर कार्यकर्ताओं को एकजुट किया, अथक संघर्ष किया। जिला भाजपा अध्यक्ष रहते दुर्ग में उन्होंने गुटबाजी की दीवारें तोड़ीं, हर कार्यकर्ता को बराबरी का सम्मान दिया, जिम्मेदारियां बांटीं और “जीत ही एक मात्र लक्ष्य” का मंत्र दिया। परिणामस्वरूप 4 विधानसभा सीटों में जीत मिली। लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उनके नेतृत्व में पार्टी के चले सदस्यता अभियान में दुर्ग जिले ने प्रदेश में सबसे पहले लक्ष्य को हासिल किया।

जिला भाजपा अध्यक्ष रहते पार्टी में उनकी सक्रिय भूमिका, कार्यकुशलता और संघठनात्मक कार्यपद्धति के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह नियुक्ति भाजपा संगठन की मजबूती की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है और माना जा रहा है कि श्री वर्मा की नियुक्ति से जिले में भाजपा की संगठनात्मक पकड़ और मजबूत होगी। उनकी नियुक्ति से हर्षित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व के प्रति साधुवाद व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular