
दुर्गा / दुर्ग संभाग की दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में तीन दिवसीय 29 – 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को कलम बंद- काम बंद हड़ताल की रूपरेखा तय करने हेतु कल 13 दिसंबर शनिवार को 12:00 बजे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर दुर्ग संभाग की बैठक जनपद पंचायत दुर्ग के सभागार में रखी गई है l
संयोजक- जिला कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा दुर्ग विजय लहरे ने अपील किए है कि सर्व संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी एवं सर्व संगठन जिला अध्यक्ष , महामंत्री सक्रिय साथी गण सभी अपने-अपने संगठन की प्रमुख साथियों के साथ बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे, ताकि दुर्ग संभाग की कलम बंद -कम बंद हड़ताल के लिए रणनीति तय हो सके बैठक में आप सभी सादर आमंत्रित है l








Views Today : 243
Total views : 102132