Thursday, April 30, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeप्रदेशनगर पालिका परिसर जामुल में 19 दिसंबर शुक्रवार को जनसमस्या निवारण शिविर...

नगर पालिका परिसर जामुल में 19 दिसंबर शुक्रवार को जनसमस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन….

जामुल / नगर पालिका परिसर जामुल में 19 दिसंबर शुक्रवार को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभागों के प्रभारी एवं अधिकारी और आम जनता सहित जन प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है केंद्र सरकार द्वारा नगरी निकाय एवं जनपद पंचायत जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 की अवधि के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में संचालित राष्ट्रीय अभियान “प्रशासन गांव की ओर 2025” के अंतर्गत समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है l

नगर पालिका जामुल में जन समस्या निवारण शिविर 19 दिसंबर शुक्रवार को आयोजित की गई थी जिसमें आम लोगों द्वारा कुल 60 मांग एवं शिकायत प्रस्तुत किया गया।
जिसमें लोकनिर्माण विभाग से 35 मांग, 3 शिकायत, वाहन शाखा से 3 मांग, सफाई विभाग से 5 मांग, 1 शिकायत, विद्युत विभाग से 2 मांग, स्थापना शाखा से 1 मांग, राजस्व विभाग से 4 मांग, खाद्य शाखा से 2 मांग, जन्म मृत्यु से 1 मांग, पेंशन शाखा से 1 मांग, जल विभाग से 1 शिकायत, आवास संबंधी कार्य से 1 शिकायत प्राप्त हुआ है। प्राप्त आवेदनों का निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में विशेष सेवा का कार्य किया गया। आयोजित शिविर में नगर पालिका जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता चन्नेवार, पार्षद दीपक गुप्ता, अरविंद यादव, उपअभियंता सचिन भागवत सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular