रेखराम बन्छोर
सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ : रायपुर / जामुल नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रेखराम बंछोर को पार्टी के छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा का रायपुर संभाग प्रभारी बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय द्वारा 8 जनवरी गुरुवार को यह घोषणा की गई है। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी नवीन मारकंडे ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त आदेश जारी किया है।

जारी सूची में रायपुर संभाग प्रभारी का दायित्व रेखराम बंछोर को सौंपा गया है, सह प्रभारी नरेंद्र यादव होंगे। स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने पार्टी में नवीन महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर रेखराम बंछोर को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
इसके अलावा बस्तर संभाग में प्रभारी तोमन साहू, सह प्रभारी अंजोरी नेताम, बिलासपुर संभाग प्रभारी लाल संतोष सिंह, सह प्रभारी धनेश नायक, दुर्ग संभाग प्रभारी डॉ चौलेश्वर चंद्राकर, सह प्रभारी रवि शर्मा और सरगुजा संभाग प्रभारी राजेश सिंह व सह प्रभारी पद पर प्रवीण यादव की नियुक्ति की गई है।








Views Today : 244
Total views : 102133