
स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर 30 साल तक अविभाजित दुर्ग जिले के काँग्रेस अध्यक्ष रहे :
सी. जी. प्रतिमान न्यूज : दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग- ग्रामीण, दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में 30 अक्टूबर गुरुवार को दुर्ग जिले के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक 30 साल तक दुर्ग जिला- ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर की 18 वीं पुण्यतिथि मनाई।
सर्वप्रथम मालवीय नगर चौक में स्थित दाऊ वासुदेव चंद्रकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समस्त कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद शनिचरी बाजार स्थित दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी राजीव भवन में उनका तैल्य चित्र स्थापित किया गया। जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने उन्हें नमन किया।

पूर्वगृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि दाऊ वासुदेव चंद्राकर बहुत ही अलग स्वभाव के नेता रहें। जिले में 30 साल तक जिला अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कांग्रेस कर नेतृत्व किया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहते हुए किसानों के मुद्दे हो या पार्टी के कोई भी मुद्दे हो यह भी विपक्ष के साथ-साथ पार्टी में भी मुखर नेता की रुप में पहचान बनाई. इसलिए उन्हें सिर्फ छत्तीसगढ़ नहीं मध्य प्रदेश की राजनीति में उन्हें चाणक्य कहा जाता था। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा की दाऊ वासुदेव
चंद्राकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ साथ जिले के कई नेता के आदर्श और राजनीतिक गुरु रहें l
संगठन में उनके द्वारा किए गए कार्यों का स्मरण करते हुए, आत्मसात करते हुए हम भी उनके आदशों का पालन करते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा दाऊ जी संगठन में बहुत ही मजबूत नेतृत्व करते थे.
कार्यक्रम को पूर्व विधायक बदरुद्दीन कुरैशी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष विशाल देशमुख, नगर निगम दुर्ग पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल आदि ने भी संबोधित किया.
वह कहा कि दाऊजी संगठन और कांग्रेस की मजबूती के लिए हमेशा काम किया. हर वर्ग को जोड़ा किसान और ग्रामीण परिवेश में रहने वाले के उत्थान के लिए अनेको काम किये l

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने किया वह कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर ने किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर , दुर्ग नगर निगम पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार, पूर्व सभापति राजेश यादव, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष दुर्ग, देवेंद्र देशमुख, पूर्व सभापति जनपद पंचायत दुर्ग टिकेश्वरी देशमुख, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग अध्यक्ष दुर्ग प्रदीप चंद्राकर, नंदकुमार सेन, संजय कोहले, राजकुमार पाली एवं अजय शर्मा आदि सहित जिले के प्रमुख कांग्रेस जन विशेष रुप से मौजूद रहे.








Views Today : 199
Total views : 102088