
दुर्ग 7 दिसंबर / भारतीय किसान संघ विभिन्न मांगों को लकर 10 दिसंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगा। सुबह 11 बजे राजेंन्द्र पार्क चौक दुर्ग में सभा के बाद किसान कलेक्ट्रेट की ओर कूच करेंगे।
भारतीय किसान संघ दुर्ग तहसील अध्यक्ष भागवतराम पटेल ने बताया कि सेवा सहकारी समितियों में धान खरीदी की मात्रा प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ाए जाने, समितियों से धान का परिवहन प्रारंभ करने, धान बिक्री के लिए टोकन जो कि तुहर टोकन एप एवं समितियों द्वारा काटा जाता है उसे 70%-30% के स्थान पर 50-50% करने, गिरदावरी रिपोर्ट में गड़बड़ी, रकबा कटौती, पंजीयन में त्रुटि या अन्य किसी प्रकार की राजस्व या समिति स्तर की समस्या जिसके कारण किसानों को धान बेचने में समस्या आ रही हो उनका निपटारा समिति स्तर पर ने, कलेक्टर द्वारा समितियों में धान तौलाई में बोरे के साथ 40.700 किलो ग्राम का लिखित आदेश करने, धान बिक्री हेतु टोकन की संख्या जो कि वर्तमान में 2 एकड़ तक 1 बार, 2 से 10 एकड़ तक 2 बार एवं 10 एकड़ से ऊपर तीन बार है, को बढ़ाकर 2 एकड़ तक दो बार, 2 से 10 एकड़ तक 3-बार एवं 10 एकड़ से ऊपर प्रति 5 एकड़ में एक टोकन बढ़ाने l
टोकन काटते समय लघु, सीमांत एवं दीर्घ की श्रेणी में किसान को ना बांटते हुए सभी को समान रूप से अवसर देने, पूर्ववर्ती सरकार के समय की धान के बोनश की चौथी किस्त की राशि को तत्काल किसानों को प्रदान करने और मेड़ेसरा से धमतरी टावर लाइन की मुआवजा राशि प्रभावित किसानों को नई गाइडलाइन के अनुसार वितरित करने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।








Views Today : 243
Total views : 102132