
रिसाली भिलाई / छoगo से दुर्ग जिले के नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक-1 निवासी मोगरा-76,ब्लॉक-बी, तालपुरी रिसाली का सेक्टर 9 अस्पताल भिलाई निवासी, देश के प्रसिद्ध कवि व लेखक नासिर अहमद सिकन्दर उम्र 64 वर्षीय (बी एस पी रिटायर ) का आकस्मिक निधन हो गया है। जिनका अंतिम संस्कार (सुपुर्देखाक) आज 29 दिसंबर दिन सोमवार की संध्या पांच बजे रामनगर भिलाई के कब्रिस्तान में होगा। अपने पिछे भरापूरा परिवार छोड़ गए, वे शहरोज व शगुफ्ता के पिता थे।
उनकी कुल छः किताब प्रकाशित हुई है। जिसमें चार कविता संग्रह और दो गद्य , दो कविता संग्रह प्रकाशनाधिन है।
संक्षिप्त परिचय
नाम: नासिर अहमद सिकंदर
जन्म तारीख: 15 जून 1961
शिक्षा: बी.एस-सी (गणित)
प्रकाशित पुस्तकें जो कुछ भी घट रहा है दुनिया में (कविता संग्रह), खोलती है खिड़की
(काव्य पुस्तिका), इस वक्त मेरा कहा (कविता संग्रह), भूलवश और जानबूझकर (कविता संग्रह), अच्छा आदमी होता है अच्छा (कविता संग्रह), चयनित कविताएं (चयन एवं संपादन सुधीर सक्सेना), कुछ साक्षात्कार (प्रसिद्ध लेखकों से लिए गये साक्षात्कार), बचपन का बाइस्कोप (आलोचनात्मक गद्य), प्रगतिशीलता की पैरवी (आलोचना)। आलेख, समीक्षाएं, रिपोर्ताज, फीचर आदि देश की महत्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। ‘दैनिक नवभारत में छ०ग० के युवा कवियों की कविताओं पर आधारित स्तंभ ‘अभी बिल्कुल अभी’ एवं साक्षात्कारों पर केन्द्रित श्रृंखला ‘आमने सामने का संपादन।
पत्रिका ‘समकालीन हस्ताक्षर’ के केदारनाथ अग्रवाल तथा चन्द्रकांत देवताले पर केन्द्रित दो अंकों का संपादन।
हाल ही में कवि संतोष चतुर्वेदी के ब्लाग ‘पहली बार में युवा कवियों की कविताओं पर नियमित टिप्पणी एवं प्रस्तुति।
सम्मान :
प्रथम केदारनाथ अग्रवाल सम्मान, सूत्र सम्मान
संप्रति :
भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त
निवास :
मोगरा 76, तालपुरी, भिलाईनगर
जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़)
मोबाइल नं. 098274-89585*
सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ परिवार नासिर अहमद सिकंदर के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है l








Views Today : 149
Total views : 102038