रायपुर 22 जनवरी / छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में चयनित उप निरीक्षकों (SI) की नियुक्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सरकार के ताजा आदेश ने चयनित अभ्यर्थियों को गहरा झटका दिया है। आबकारी विभाग ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए आबकारी उप निरीक्षकों की नियुक्ति आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
अपर आयुक्त आबकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि तकनीकी कारणों के चलते आबकारी SI के पदों पर की गई स्थापना फिलहाल रद्द की जाती है। इस फैसले के बाद चयनित उम्मीदवारों में असमंजस और नाराजगी का माहौल बन गया है।

गौरतलब है कि आबकारी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2024 में किया गया था। परीक्षा परिणाम और चयन सूची जारी होने के बाद उम्मीदवार नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब अचानक नियुक्ति आदेश निरस्त होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।
फिलहाल विभाग की ओर से तकनीकी कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही स्थिति स्पष्ट करेगी और भर्ती प्रक्रिया को लेकर कोई ठोस निर्णय लेगी। मामले को लेकर अब युवाओं में आंदोलन और कानूनी कार्रवाई की भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।









Views Today : 150
Total views : 102039