Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeराजनीतिछत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल 13 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में…

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल 13 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में…

सी.जी. प्रतिमान न्यूज़ :

रायपुर 7 अक्टूबर / : छत्तीसगढ़ में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी चैतन्य बघेल को रायपुर की विशेष अदालत ने 13 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) की 13 दिन की रिमांड समाप्त होने के बाद उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।

चैतन्य, जो कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे हैं, 18 जुलाई को अपने जन्मदिन पर ईडी (ED) द्वारा भिलाई स्थित आवास से हिरासत में लिए गए थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने 16.70 करोड़ रुपये की अवैध कमाई को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किया। यह पूरा मामला 2019 से 2022 के बीच आबकारी विभाग में हुई कथित गड़बड़ियों से जुड़ा है, जिससे राज्य को 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ।

चैतन्य के वकील फैजल रिजवी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है, जिस पर 8 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

सुनवाई के दौरान कस्टम मिलिंग घोटाले में शामिल एक अन्य आरोपी दीपेन चावड़ा को भी कोर्ट में पेश किया गया। अब तक इस घोटाले में 45 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular