Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeराजनीतिबिहार विधानसभा चुनाव 2025 : सभी सीटों पर मतदान खत्म, कई जिलों...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : सभी सीटों पर मतदान खत्म, कई जिलों में टूटा रिकॉर्ड

सी जी. प्रतिमान न्यूज :

11 नवंबर / बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग मंगलवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। अब केवल वे लोग वोट डाल पाएंगे जो मतदान केंद्रों पर पहले से कतार में हैं। राज्य भर में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और शाम 5 बजे तक 67.14 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है।

सबसे ज्यादा वोटिंग किशनगंज और कटिहार में

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, किशनगंज में सबसे ज्यादा 76.26% मतदान हुआ, जबकि कटिहार 75.23% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पूर्णिया में 73.79%, सुपौल में 70.69% और पश्चिम चंपारण में 69.02% वोट पड़े। वहीं, अरवल, औरंगाबाद, गया और नवादा जैसे जिलों में मतदान का प्रतिशत थोड़ा कम रहा।

दूसरे चरण में प्रमुख जिलों का वोटिंग प्रतिशत

  • अररिया – 67.79%
  • बांका – 68.91%
  • भागलपुर – 66.03%
  • गया – 67.50%
  • जमुई – 67.81%
  • कैमूर – 67.22%
  • सीतामढ़ी – 65.29%
  • रोहतास – 60.69%
  • नवादा – 57.11%
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular