
जामुल 17 नवंबर / सोमवार को दुर्ग जिले में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाजपा मंडल जामुल में विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन मंगल भवन वार्ड -1 किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा भारत माता तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर की गई।

कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी संध्या परगनिया एवं विशेष अतिथि के रूप में विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे आदि उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के मुख्यवक्ता संध्या परगनिया ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को संबोधित में कहा कि आज हम भारत को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प पर एकत्रित हुए हैं। आत्मनिर्भरता का अर्थ है स्वावलंबन, स्वाभिमान और स्वदेशी उत्पादों का सम्मान। हमें अपने देश की क्षमताओं पर विश्वास करना होगा और स्थानीय उत्पादों को अपनाना होगा।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि अहिवारा विधायक राज महंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगे। आइए, हम सब मिलकर इस संकल्प को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हों और भारत को विश्वगुरु बनाने में अपना योगदान दें।

भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साथियों, आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प, एक आंदोलन, और एक भविष्य की रूपरेखा है। जब हर भारतीय यह निश्चय करेगा कि वह अपनी क्षमताओं को बढ़ाएगा, स्वदेशी को अपनाएगा और देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएगा—तब हमारा भारत निश्चित ही विश्वगुरु के रूप में उभरेगा l

विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम में मुख्यरूप से भिलाई भाजपा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, भिलाई भाजपा जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा, यशवंत ठाकुर, चंद्रकांता मांडले, पूनम शुक्ला जिलामंत्री विनोद सिंह,मनोज तिवारी, पारस जंघेल, रश्मि सिंह, भारती साहू भिलाई भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, भिलाई जिला भाजपा सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, जिला प्रवक्ता प्रेमलाल साहू, विजय सिंह, सह मीडिया प्रभारी सूरज जायसवाल, संयोजक विजय जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि अहिवारा सतीश साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा युवा मोर्चा आनंद ताम्रकार एवं कार्यक्रम में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के 6 मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, तथा


भाजपा मंडल जामुल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता, कुमन साहू, गौरीशंकर, घनश्याम साहू, रामजी निर्मलकर, ओमप्रकाश साहू, ध्रुव देवांगन, समीर अग्रवाल, राजेश मौर्य, शुभम ताम्रकार, निर्मेश मिश्रा, सचेन्द्र राजपूत, सुखनंदन देशमुख, पूर्णिमा ठाकुर, आनंद ताम्रकर, नगर पालिका जामुल के पार्षद कविता विश्वास, दीपक गुप्ता, सीमा यादव, रामदुलार साहू, चुम्मन वर्मा, के. राजू व

राजेश्वरी रेड्डी, सुरेश मानिकपुरी, अरुण यादव, सुनीता पांडे, शेषमणि वर्मा, विजय राव, दीपक सिंह, सोनू यादव, अनूप राय, योगिता साहू, दौवा राम ठाकुर, संतोष ठाकुर, किशन गर्ग, रामकृष्ण साहू, राजेश यादव, विशेसर वर्मा, बिसेसर साहू, भगवान चौहान, राजेन्द्र चौहान, सरस बर्मन, नूतन वर्मा, संजय यादव, सुभाष पांचाल, गुलाब साहू, दिलीप वर्मा, अश्वनी यादव, अनुज साहू, वेद साहू, अशोक मण्डारे, राजा शर्मा आदि के साथ साथ अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी गण मुख्य रुप से उपस्थित रहे।








Views Today : 244
Total views : 102133