सीजी प्रतिमान न्यूज़:

जामुल / अहिवारा विधान सभा 67 एस आई आर की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग- ग्रामीण राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में अहिवारा नगर कांग्रेस कमेटी, जेवरा सिरसा ब्लाक, ब्लाक कांग्रेस जामुल के समस्त कांग्रेस जन, मंडल अध्यक्ष गण, सेक्टर अध्यक्ष, बी एल ए की उपस्थिति में शिवपुरी जामुल मंगल भवन वार्ड नंबर 16 में सम्पन्न हुआ।

सभी बी एल ए ने अपने बूथ में चल रहे एस आई आर की जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने एस आई आर के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये,तथा संगठनात्मक चर्चा की,इस बैठक में ओनी महिलांग, कैलाश नाहटा,करीम खान, प्रकाश सिंह ठाकुर, सुनीता चन्नेवार, सरोजनी चन्द्राकर, रामप्यारी वर्मा, शबीहा करीम खान, संजय देशलहरे, कमलेश साहू, द्रोपती साहू, विजय लक्ष्मी वर्मा, देवेंद्र कुमार, चेतन देशमुख, पाल सिंग निषाद, सागर Play सिवारे, ओम प्रकाश पटेल, सुरेश साहू, चन्द्रशेखर शर्मा, मीनू ताम्रकार, डाँ अशोक वर्मा, सुनील राय, टोनू देवांगन, दीप्ती देवांगन, लता देवांगन, गोपी निर्मल कर के अलावा नागरिक गण उपस्थित थे। बैठक का संचालन ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश सिंह ठाकुर एवं आभार कमलेश साहू एस आई आर संयोजक जामुल ब्लाक ने किया।


बैठक के बाद जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग- ग्रामीण राकेश ठाकुर के नेतृत्व में सभी कांग्रेस जन किसान सेवा सहकारी समिति ढौर में जाकर किसानों को धान हो रही कठिनाई की जानकारी लेकर निरीक्षण कर कांटा में वजन कर जांच कर अधिकारी से चर्चा कर किसानो को हो रही दिक्कत को अविलंब दूर करने की हिदायत दी गई।








Views Today : 154
Total views : 102043