Thursday, April 30, 2026
28.1 C
Delhi
Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeराजनीतिनंदनी रोड जामुल मेंं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक...

नंदनी रोड जामुल मेंं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम


सी.जी.प्रतिमान न्यूज़ :

जामुल / प्रदेश कांग्रेस कमेटी छ.ग. के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर 30 जनवरी शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल नगर अध्यक्ष कमलेश साहू के नेतृत्व में मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने मजदूरों के अधिकारों में कटौती एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में मनरेगा बचाओं संग्राम एवं धान खरीदी तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी जामुल नगर द्वारा हाई स्कूल के पास तरूण सांस्कृतिक भवन के सामने नंदिनी रोड जामुल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम कार्यक्रम रखा गया ।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल नगर अध्यक्ष कमलेश साहू कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा के बजट में की जा रही कटौती, समय पर मजदूरी भुगतान न होना और काम के अवसर कम करना सीधे-सीधे गरीबों के अधिकारों पर हमला है l इसके साथ उन्होंने प्रदेश सरकार की धान खरीदी नीति को लेकर भी भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान में धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह से अवस्थित है l आज की स्थिति में यह है कि 20% से अधिक किसान अभी भी ऐसे हैं जो की विभिन्न कारणों से धान खरीदी प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाए हैं. ऐसे किसानों का धान अभी भी बचा हुआ है l जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है l

भाजपा सरकार से मांग है कि धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाई जाए ताकि हर किसान अपना धान बेंच सके l

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका जामुल उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार , पार्षद सरोजनी चंद्राकर, पार्षद संजय देशलहरे, मन्नू लाल यादव, इस्माइल आजाद , द्रोपती साहू , ओंकार निर्मलकर, सोनू बर्मन चंद्रशेखर शर्मा, सीता ठाकुर, लेखू साहू, प्रवीण देवांगन, राहुल पाल, प्रमिला साहू, गौरव उमरे, शोभन ठाकुर, जीवन लाल वर्मा, शंकर सेन, संतराम साहू, वेंकट बैरागी, गज्जू साहू एवं जीवन चंदेल आदि के अलावा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular